सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire broke out in the company's store in Dubua due to short circuit

Faridabad News: डबुआ में कंपनी के स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the company's store in Dubua due to short circuit
विज्ञापन
-घटना के समय परिसर में नहीं था कोई कर्मचारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र स्थित एसजी मेटल कंपनी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय कंपनी परिसर में कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।



जानकारी के अनुसार, कंपनी में सिल्वर से संबंधित सामान तैयार किया जाता है। आग कंपनी के स्टोर में लगी, जहां सिल्वर का कच्चा माल और अन्य सामग्री रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से स्टोर में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते धुआं उठने लगा। राहगीरों ने धुआं निकलता देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एनआईटी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने कंपनी का गेट खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईटी फायर स्टेशन के अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टोर में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि स्टोर में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed