{"_id":"6a4ff3419e8be2ff5508672f","slug":"firms-account-was-verified-in-the-name-of-a-deceased-person-bank-employee-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74437-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मृत व्यक्ति के नाम पर फर्म का खाता कराया था सत्यापित, बैंककर्मी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मृत व्यक्ति के नाम पर फर्म का खाता कराया था सत्यापित, बैंककर्मी धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खाते में आए थे 78 लाख रुपये, साइबर थाना एनआईटी ने दिल्ली से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 49 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से एक बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपाल निवासी चमन विहार, गाजियाबाद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में एक्सिस बैंक की सदर बाजार शाखा, दिल्ली में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य बैंक कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी आकाश ने अपने चाचा अशोक की नवदुर्गा इंटरप्राइजेज फर्म के नाम पर सितंबर 2022 में करोल बाग स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में चालू खाता खुलवाया था। बैंक कर्मचारियों प्रदीप और गोपाल ने आरोपियों की मिलीभगत से इस खाते का गलत तरीके से सत्यापन किया, जबकि अशोक की अगस्त 2022 में ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, गोपाल को इस फर्जी सत्यापन के बदले 5,000 रुपये मिले थे। सितंबर से दिसंबर 2022 के बीच इस खाते में साइबर ठगी से जुड़े 78 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा हुई थी।
मामला दयाल बाग निवासी एक युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 नवंबर 2022 को उसे बैंक प्रतिनिधि बनकर एक कॉल आई। आरोपी ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ओटीपी हासिल कर लिया और तुरंत बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत मिलने पर साइबर थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।