सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former soldier dies in Mecca during Umrah pilgrimage.

Faridabad News: उमराह यात्रा के दौरान पूर्व सैनिक का मक्का में निधन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Former soldier dies in Mecca during Umrah pilgrimage.
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव जैमत निवासी पूर्व सैनिक नूर मोहम्मद का उमराह यात्रा के दौरान सऊदी अरब के मक्का शहर में निधन हो गया। वह 24 जनवरी को अपनी पत्नी फातमा के साथ 20 दिन की उमराह यात्रा पर गए थे।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार मक्का पहुंचने के बाद एक फरवरी को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक नूर मोहम्मद के बेटे मुस्तफिज ने बताया कि यात्रा पर रवाना होते समय उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे और किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद करीब 40 यात्रियों के ग्रुप के साथ उमराह पर गए थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें मक्का में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed