सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested in party assault and robbery case in Greater Noida

Greater Noida: पार्टी में की थी मारपीट और लूट, चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; स्विफ्ट कार समेत कई सामान बरामद

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 15 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद फ्लैट में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की स्विफ्ट कार, साउंड बार, घड़ी, जूते, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
 

Four accused arrested in party assault and robbery case in Greater Noida
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद फ्लैट में मारपीट, तोड़फोड़ और सामान लूटने के मामले में चार वांछित आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी प्रथम चन्ना (22), सैम चौधरी (21), आशिता (20) और पूजा (21) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक चार्जर व कैमरा बैग, एक साउंड बार, हाथ घड़ी, जूते, दो क्रेडिट कार्ड और पीड़ित की स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

Trending Videos


कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना सात मई की है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि उसके फ्लैट पर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद फ्लैट में तोड़फोड़ करते हुए कमरे में रखे एटीएम कार्ड, शॉपिंग कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, डीएसएलआर कैमरा, जूते, नकदी, सोने की चेन और स्विफ्ट कार सहित अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपियों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की और दबाव बनाकर 12,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शुक्रवार को चार मूर्ति चौराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed