{"_id":"69a03458fe5adf4f260dc2a2","slug":"four-to-five-men-attacked-young-man-with-sticks-at-a-workshop-in-uncha-village-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिराग के सिर में आए 16 टांके: वर्कशॉप में घुस गुंडागर्दी, लाठी डंडे और पंच से वार; हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग के सिर में आए 16 टांके: वर्कशॉप में घुस गुंडागर्दी, लाठी डंडे और पंच से वार; हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बल्लभगढ़ में एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ। जहां 4 से 5 आरोपियों ने लाठी-डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। जिसके सिर में 16 से अधिक टांके लगे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ऊंचा गांव स्थित वर्कशॉप पर काम करने वाले 21 साल के युवक के ऊपर 4 से 5 आरोपियों में हमला कर दिया। इस मामले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
डॉक्टर के अनुसार, अभी युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज का जांच शुरू कर दी है। ऊंचा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका कार सर्विस सेंटर है। जिस पर उनका भतीजा चंद्रप्रकाश उर्फ चिराग भी उनके साथ काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 फरवरी की दोपहर को वह अपनी वर्कशॉप पर काम कर रहा था। तभी मयंक, अभिषेक, यश, गौरव, दीपक, तुषार व अन्य लोग आए। उन्होंने उनके भतीजे चंद्रप्रकाश के ऊपर लाठी डंडे व पंच से हमला करना शुरू कर दिया।
इस हादसे में उनके भतीजे के सिर व हाथ पैर में गंभीर रूप से चोट आई है। डॉक्टर के अनुसार, चंद्र प्रकाश के सिर में करीब 16 से अधिक टांके आए हैं। वहीं हाथ और पैर में भी गंभीर चोट लगी है। जिस वजह से वह अभी बोलने की हालत में नहीं है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।