सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from home

Faridabad News: घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from home
विज्ञापन
पलवल। मोहन नगर में शादी समारोह में गई महिला के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब महिला दो दिन बाद घर लौटी और ताले टूटे मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मोहन नगर निवासी विद्या देवी ने शिकायत में बताया कि वह 21 फरवरी की शाम अपने भांजे की शादी में गांव छांयसा (जिला फरीदाबाद) गई थी। 23 फरवरी की सुबह करीब छह बजे घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, 25 हजार 275 रुपये नकद, एलआईसी की किस्त की राशि, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। चोरी हुए जेवरों में करीब डेढ़-डेढ़ तोला की कंठी व चेन, शेरावाली का लॉकेट, कुंडल सहित चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के शामिल हैं। सूचना मिलने पर किठवाड़ी पुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed