{"_id":"699f5324ae3cd7eefb07fbe6","slug":"surgery-was-performed-on-the-urinary-bladder-instead-of-the-uterus-faridabad-news-c-24-1-pal1005-122024-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चेदानी के बजाय पेशाब की थैली का कर दिया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चेदानी के बजाय पेशाब की थैली का कर दिया ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
-बुजुर्ग महिला ने डॉक्टर पर गलत सर्जरी और सात हजार रुपये वसूलने का लगाया आरोप
-पेट दर्द व अन्य समस्याओं के चलते अस्पताल में हुईं थी भर्ती
-जिला सिविल सर्जन ने कमेटी गठित कर मामले में जांच बैठाई
विपिन सैनी
पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल में कथित लापरवाही और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गहलब गांव निवासी 65 वर्षीय महिला ओमबती ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बच्चादानी (यूट्रस) के ऑपरेशन के बदले पेशाब की थैली का ऑपरेशन कर दिया गया। इतना ही नहीं, ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर ने उससे सात हजार रुपये भी वसूले।
पीड़िता के अनुसार पेट दर्द और अन्य समस्याओं के चलते जिला अस्पताल में उपचार के लिए संपर्क किया था। जांच के बाद उसे बच्चादानी के ऑपरेशन की सलाह दी गई। महिला का आरोप है कि ऑपरेशन डॉ. नवीन ने किया, लेकिन सर्जरी के बाद उसकी परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई। बाद में उन्हें पता चला कि बच्चादानी के बजाय पेशाब की थैली का ऑपरेशन कर दिया गया। जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई। ओमबती का कहना है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे सात हजार रुपये नकद लिए गए, जबकि जिला अस्पताल में अधिकांश सेवाएं निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध होती हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ,जिला सिविल सर्जन
-
Trending Videos