सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   65-year-old woman found dead in her home

Faridabad News: घर में मृत मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
65-year-old woman found dead in her home
विज्ञापन
-सिर के पीछे पाए गए चोट के निशान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया
Trending Videos

-शमशाबाद कॉलोनी में हुई घटना के मामले में अब तक नहीं आई कोई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित शमशाबाद कॉलोनी में घर के अंदर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक बुजुर्ग महिला के सिर पर पीछे की तरफ चोट के निशान है, जिससे प्रतित होता है कि महिला की मौत चोट के कारण हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैंप थाना की किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार को दोपहर के समय सूचना मिली की शमशाबाद निवासी 65 वर्षीय गजना नामक एक महिला मृत अवस्था में घर में पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर किठवाड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची ओर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया। पुलिस का जांच अधिकारी का कहना था कि महिला के सिर पर पीछे की तरफ चोट के निशान थे। चोट किसी ईंट-पत्थर से भी मारी हो सकती है और फर्श पर फिसल कर गिरने से भी लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक बुजुर्ग महिला के मकान के सामने रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दिन पहले बुजुर्ग महिला का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। लेकिन उस दौरान कोई भी पड़ोसी उनके घर नहीं गया, क्योंकि उसका बेटा अक्सर शराब के नशे में शाम के समय पड़ोसियों के साथ गाली-गलौच करता है। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद ही पता चल पाएगा की महिला की मौत कैसे हुई है। बुधवार देर शाम करीब पांच बजे तक परिजनों ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed