{"_id":"6a527da46f18b675d8091c39","slug":"fraud-committed-by-promising-to-double-the-money-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74627-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 54.98 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 54.98 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवी मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार, फोरेक्स ट्रेडिंग में 8 प्रतिशत मासिक मुनाफे का दिया था लालच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 54.98 लाख रुपये की कथित ठगी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवी मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजिद अहमद और अनिकेत शांताराम के रूप में हुई है।
दोनों को छह जुलाई को नवी मुंबई से काबू किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लाने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना बीपीटीपी में तीन अक्तूबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उसके परिचित लोकेश ने खुद को फोरेक्स ट्रेडिंग का कारोबारी बताते हुए निवेश पर हर महीने आठ प्रतिशत मुनाफा और रकम दोगुनी होने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर शिकायतकर्ता, उसके परिवार और परिचितों ने विभिन्न माध्यमों से कुल 54.98 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि बाद में न तो रकम लौटाई गई और न ही कोई लाभ मिला। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से निवेश कराए गए करीब 39 लाख रुपये नवी मुंबई स्थित इंस्टेंट मुद्रा प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए थे। यह खाते साजिद अहमद और अनिकेत शांताराम से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता का परिचित लोकेश मुख्य भूमिका में था, जिसे वर्ष 2025 में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों, निवेश की राशि के प्रवाह और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।