{"_id":"6a528f10b35d2832bb0f4437","slug":"sector-64-park-in-dilapidated-state-women-unsafe-due-to-lack-of-streetlights-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74603-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-64 का पार्क जर्जर, स्ट्रीट लाइटाें के अभाव में महिलाएं असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-64 का पार्क जर्जर, स्ट्रीट लाइटाें के अभाव में महिलाएं असुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-64 स्थित पार्क की बदहाल स्थिति और आसपास मूलभूत सुविधाओं की कमी से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिसके कारण यहां नियमित रूप से आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय पार्क में कई लोग नशा करते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान हरीश का कहना है कि पार्क और उसके आसपास स्ट्रीट लाइटें नहीं होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। महिलाओं को बाजार आने-जाने में भी डर का सामना करना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
निवासियों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से पार्क का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने, पार्क व आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित वातावरण में रह सकें और पार्क का उपयोग पहले की तरह सुबह-शाम सैर एवं अन्य गतिविधियों के लिए कर सकें।
विज्ञापन
क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती। पुलिस रात्रि में गश्त करे, तो असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
- बीना, सेक्टर-64
लोगों का रात्रि में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
- भगवती, सेक्टर- 64