फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pushpendra Rathi to face Pakistani boxer on July 17.

Faridabad News: 17 जुलाई को पाकिस्तानी बॉक्सर से भिड़ेंगे पुष्पेंद्र राठी

Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra Rathi to face Pakistani boxer on July 17.
दुबई में आयोजित होगी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दुबई में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के मुक्केबाज पुष्पेंद्र राठी देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 17 जुलाई को होने वाले मुकाबले में पुष्पेंद्र का सामना पाकिस्तान के खिलाड़ी अली हुसैनी से होगा।


अपनी पहली ही अंतरराष्ट्रीय फाइट चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने पर पुष्पेंद्र राठी बेहद रोमांचित और उत्साहित हैं। पुष्पेंद्र ने बताया कि जब मुकाबला पाकिस्तान से हो, तो जोश दोगुना हो जाता है। मैं इस चैंपियनशिप के लिए रिंग में रोजाना घंटों पसीना बहा रहा हूं और मेरा पूरा ध्यान देश के लिए जीत हासिल करने पर है। बतादें कि 14 जुलाई को वह दुबई के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 15 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और 16 को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे और इसके बाद रात आठ बजे 17 जुलाई को अली हुसैनी के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब पुष्पेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने जा रहे हैं। इससे पहले पिछले वर्ष के अंत में बैंकॉक में आयोजित हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। खेल के अलावा पुष्पेंद्र राठी सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में भी एक जाना-माना नाम हैं। वह डिज्नी+ हॉटस्टार सहित कई बड़े ओटीटी और टीवी प्लेटफॉर्म्स के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। फरीदाबाद के खेल प्रेमियों और परिजनों को उम्मीद है कि पुष्पेंद्र एक बार फिर विदेशी धरती पर तिरंगा लहराकर लौटेंगे। पुष्पेंद्र राठी ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज होता है। देश के लिए रिंग में खून-पसीना बहाने को तैयार हूं। दुबई में तिरंगा लहराकर ही वापस लौटूंगा। पुष्पेंद्र के पिता अशोक राठी ने कहा कि बेटे की मेहनत पर पूरा भरोसा है। उसने दिन-रात एक किया है। मां पूनम राठी ने कहा कि एक मां के तौर पर मेरी दुआएं हमेशा उसके साथ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed