फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Container driver attacked and robbed

Faridabad News: कंटेनर चालक पर हमला कर लूटपाट

Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Container driver attacked and robbed
बल्लभगढ़। मौजपुर टोल टैक्स के पास सड़क किनारे आराम कर रहे कंटेनर चालक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की। बदमाश चालक के सिर पर लोहे की कुंडी से वार कर कंटेनर का एलसीडी सिस्टम, बैग और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर थाना छायंसा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नूंह जिले के गांव डेकली निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू ने बताया कि वह अल्ट्रा सेफ मूवर्स कंपनी में कंटेनर चालक है। 3 जुलाई को वह बंगलूरू से कंपनी का सामान लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। 10 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे नींद आने पर उसने मौजपुर टोल के पास कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर आराम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सफेद रंग की एक्सेंट कार में सवार तीन युवक पहुंचे। एक युवक ड्राइवर साइड की खिड़की खोलने लगा, जबकि दूसरा कंडक्टर साइड से कंटेनर में घुस गया और चालक के सिर पर लोहे की कुंडी से हमला कर दिया। थाना छांयसा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed