{"_id":"6a529477978ccea7770a7758","slug":"admission-process-for-the-new-academic-session-in-hotel-management-has-begun-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74613-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल मैनेजमेंट में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल मैनेजमेंट में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित इस संस्थान में 3 वर्षीय डिग्री कोर्स और डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया कि बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन की सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। यह डिग्री कोर्स जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से संबद्ध है। इसके अलावा, फूड प्रोडक्शन (शेफ) और एफ एंड बी सर्विसेज में 1.5 साल के डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है जबकि कोई आयु सीमा नहीं है। डॉ. लोहानी ने कहा कि आईएचएम फरीदाबाद उत्कृष्ट प्रशिक्षण, शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड और मजबूत एलुमनी नेटवर्क के लिए जाना जाता है। यहां से कोर्स पूरा करने के बाद युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों, थल सेना, एयरलाइंस, 5-स्टार होटलों, क्रूज लाइन्स और कॉर्पोरेट सेक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं। संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, शिक्षा ऋण सहायता और सरकारी छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है। संवाद