फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manav Rachna Corporate Badminton and Table Tennis Tournament Kicks Off

Faridabad News: मानव रचना कॉर्पोरेट बैडमिंटन व टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज

Sun, 12 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Manav Rachna Corporate Badminton and Table Tennis Tournament Kicks Off
देश की 13 प्रमुख कंपनियों के 300 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार से मानव रचना कॉर्पोरेट बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 के पांचवें संस्करण की शुरुआत हुई। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 11 और 12 जुलाई तक आयोजित की जा रही है।
पहले दिन विभिन्न कंपनियों के खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में देश की 13 प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें मारुति सुजुकी, जेसीबी, डिश टीवी, एकॉर्ड हॉस्पिटल, एनएचएआई, जियो स्टार, टेक्निप एनर्जीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ट्रिनिटी टच, जैस्पर, सुजुकी, सोनी और मानव रचना शामिल हैं। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस की विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉर्पोरेट कर्मचारियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपसी समन्वय को मजबूत करना है। इसके साथ ही खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन बैडमिंटन के पुरुष वर्ग (22-35 वर्ष) में एचसीएल ने मारुति सुजुकी-सी को 2-1 से, जेसीबी फरीदाबाद ने मारुति सुजुकी-जी को 2-1 से तथा मारुति सुजुकी-बी ने एनएचएआई को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में मानव रचना ने मारुति सुजुकी-डी को 2-0 से, मारुति सुजुकी-ए ने मानव रचना को 2-0 से और जियो स्टार ने मारुति-बी को 2-1 से मात दी। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग (22-35 वर्ष) में मारुति-ए ने मानव रचना और एकॉर्ड हॉस्पिटल को 2-1 से हराया, जबकि मानव रचना ने सोनी को 2-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में टेक्निप एनर्जीज ने मानव रचना को 2-1 से हराया। 35-45 वर्ष पुरुष वर्ग में टेक्निप एनर्जीज ने मानव रचना को 2-1 से, मारुति-ए ने टेक्निप एनर्जीज को 2-1 से तथा मारुति-बी ने डिश टीवी को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed