सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Free bus travel through Happy Card will provide relief to poor families

Faridabad News: हैप्पी कार्ड से मुफ्त बस यात्रा से गरीब परिवारों को मिलेगी राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Free bus travel through Happy Card will provide relief to poor families
विज्ञापन
– एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार होंगे पात्र
Trending Videos

-1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी

– ओपन लूप टिकटिंग लागू करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा
संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ‘हैप्पी कार्ड’ योजना के तहत अब वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम वाले परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत प्रदान करना तथा उनकी दैनिक आवाजाही को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को डिजिटल और पारदर्शी तरीके से यात्रा का लाभ मिल रहा है, जिससे व्यवस्था में सुगमता आई है। जीएम रोडवेज ने बताया कि हरियाणा सरकारी बसों में ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस आधुनिक प्रणाली के तहत यात्री अपने बैंक कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य डिजिटल माध्यमों से सीधे टिकट भुगतान कर सकते हैं। इससे नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा मिला है और टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक व पारदर्शी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ओपन लूप टिकटिंग से लंबी कतारों से मिलेगी राहत :

उन्होंने आगे कहा कि ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू होने से यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिली है तथा परिवहन व्यवस्था में तकनीकी सुधार के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। यह कदम डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने पात्र परिवारों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और हैप्पी कार्ड बनवाकर निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed