{"_id":"69c28e5b4da03beec0056b29","slug":"gsfd-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122746-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, तीन डॉक्टर पीजी कोर्स पर हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, तीन डॉक्टर पीजी कोर्स पर हुए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र में बदलते मौसम के साथ उपमंडल नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के पीजी कोर्स पर जाने से बढ़ती ओपीडी के बीच यहां डॉक्टरों की कमी साफ दिखाई दे रही है।
अस्पताल में इलाज करवाने आए महिला व पुरुषों को डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा हैं। बीमार लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं। इसका असर अस्पताल की ओपीडी पर साफ दिखाई दे रहा है, जहां सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
इलाज करवाने महिला मंजू, कविता, सोनम, रजनी सहित कमलेश ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की हैं।पिछले दिनों जिस डॉक्टर से इलाज करवाया था वह पीजी कोर्स के लिए अस्पताल से चले गए। उपमंडल नागरिक अस्पताल में इन दिनों रोजाना करीब चार सौ से पांच सौ मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले मरीजों में वायरल बुखार के मामले सबसे ज्यादा हैं।
अस्पताल में वायरल और मौसम जनित बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में तैनात तीन डॉक्टर पीजी कोर्स करने के लिए गए हुए हैं। जिससे मरीजों को कुछ दिक्कत आ रही हैं। जिला मुख्यालय को डॉक्टरों की डिमांड भेजी गई है दूसरे स्थान से जल्द डॉक्टरों की तैनाती को लिखा गया है।
-
- डॉ. संजीव कुमार तंवर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, होडल
फोटो कैप्सन। होडल उपमंडल नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टर के इंतजार में बैठी महिलाएं
Trending Videos