सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gujarat's youth became admirers of Haryana's culture

Faridabad News: हरियाणा की संस्कृति के मुरीद हुए गुजरात के युवा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gujarat's youth became admirers of Haryana's culture
विज्ञापन
मेल-जोल कार्यक्रम में आदर-सत्कार की जमकर तारीफ की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित राजस्थान भवन में पांच दिनों तक चले एक खास कार्यक्रम में गुजरात से आए युवाओं ने हरियाणा की संस्कृति और यहां के खान-पान को करीब से जाना। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस मेल-जोल कार्यक्रम का मकसद अलग-अलग राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की परंपराओं से जोड़ना था।

जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि इन पांच दिनों के दौरान युवाओं को सूरजकुंड मेला, झरना मंदिर, बड़खल झील और सतयुग दर्शन ध्यान केंद्र जैसी मशहूर जगहों की सैर कराई गई। सिर्फ घूमना-फिरना ही नहीं बल्कि योग गुरु राजेश भाटी ने उन्हें स्वस्थ रहने के गुण सिखाए और विशेषज्ञों ने देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान गुजरात के लड़के-लड़कियों ने अपने लोकगीत और मशहूर गुजराती डांस की प्रस्तुति दी जिसे देखकर सब झूम उठे। कार्यक्रम के आखिरी दिन जब विदाई की बारी आई तो मेहमान युवा काफी भावुक नजर आए और उन्होंने यहां के आदर-सत्कार की जमकर तारीफ की। हरियाणा की राज्य निदेशक पूनम शर्मा ने सभी को सर्टिफिकेट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed