सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smuggler arrested with narcotic powder

Faridabad News: नशीले पाउडर सहित तस्कर गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with narcotic powder
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद एमडीएमए करीब 5 लाख रुपये है कीमत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सीआईए एवीटी हथीन पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए कीमत का नशीला पाउडर एमडीएमए सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 38.90 ग्राम नशीला पाउडर (एमडीएमए) बरामद हुआ है।
सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी की शाम नशीले पदार्थों की धरपकड़ के संबंध में सब-इंस्पेक्टर हकिमुद्दीन अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मानक मोहल्ला (उटावड) का रहने वाला वसीम पुत्र कासम, जो मेडिकल का काम करता है, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में बाईपास पर खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। उनकी मौजूदगी में जब संदिग्ध वसीम की तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पॉलीथिन में सफेद पाउडर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर वह 38.90 ग्राम एमडीएमए निकला। आरोपी के पास नशीले पदार्थ से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं था। उन्होंने बताया कि मुताबिक रिकॉर्ड इस प्रकार का नशीला पाउडर एमडीएमए वर्ष 2026 में पहली बार बरामद हुआ है। इस पाउडर की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5 लाख रुपए है। सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी ने बताया कि नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर वसीम के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed