सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   HCPS Hurricanes won in a thrilling match

Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में जीती एचसीपीएस हरिकेंस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
HCPS Hurricanes won in a thrilling match
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एचसीपीएस हरिकेंस ने एएस टॉपर्स को एक विकेट से हरा दिया। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई टॉपर्स 9.2 ओवर मं 90 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन पांडे ने 15 गेंदों पर 37 रन बनाए। हरिकेंस के लिए देव मुंजाल ने दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि शुभम शर्मा ने दो और अंश व दक्ष को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई हरिकेंस ने 11.1 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए आदित्य ने 17 गेंदों पर 42 रन बनाए जबकि रक्षित ने 18 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। एएस टॉपर्स के लिए परवेश मावी ने दो विकेट लिए जबकि हर्ष और विकास को एक-एक विकेट मिला। देव मुंजाल को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed