{"_id":"699cb1ed8582b4dec60f0b24","slug":"hockey-competition-for-intellectually-disabled-athletes-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63631-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बौद्धिक दिव्यांग एथलीटों के लिए हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बौद्धिक दिव्यांग एथलीटों के लिए हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होगी मुकाबलों की शुरुआत, ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) ने बड़ा कदम उठाया है। एसओबी ने बौद्धिक दिव्यांग एथलीटों के लिए हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत की है। सोमवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की।
23 फरवरी को हुई ओपनिंग सेरेमनी के बाद 24 फरवरी फरवरी से इसके मुकाबले खेले जाएंगे जबकि प्रतियोगिता का समापन 26 फरवरी को होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के 11 राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में अपना दम दिखाती हुई नजर आएंगी। इसमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ केवल एक नए खेल का जुड़ना नहीं है, बल्कि यह हमारे विशेष एथलीटों के समग्र विकास की प्रतिबद्धता है। टीम खेल होने के नाते हॉकी संचार, रणनीतिक सोच और सामूहिक जिम्मेदारी जैसे जीवन कौशल सिखाती है। मैदान पर उतरकर ये खिलाड़ी यह साबित करेंगे कि अवसर मिलने पर वे किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह जुनून के साथ खेल सकते हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत का श्रेय स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. नड्डा ने प्रोग्राम की पहुंच बढ़ाने और इसे जमीनी स्तर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। यह प्रतियोगिता उन एथलीटों के लिए एक संरचित मार्ग बनाती है जिन्होंने खेल की बारीकियों में महारत हासिल करने के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया है।
इस अवसर पर एसओबी की हरियाणा अध्यक्ष लतिका शर्मा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया और मानव रचना एजूकेशन इंस्टीट्यूशन से डॉ.अमित भल्ला मौजूद रहे।
Trending Videos