{"_id":"6ae4910636a0965d3f07f2cb","slug":"husband-drinks-acid-after-wife-refuses-to-give-him-divorce-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तलाक नहीं दूंगी': करवाचौथ पर नाराज पति ने तेजाब पिया, पत्नी से चल रह थी अनबन तो अमरजीत ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तलाक नहीं दूंगी': करवाचौथ पर नाराज पति ने तेजाब पिया, पत्नी से चल रह थी अनबन तो अमरजीत ने उठाया खौफनाक कदम
Fri, 30 Oct 2026 06:14 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:14 PM IST
सार
फरीदाबाद में करवाचौथ पर एक घटना सामने आई है। यहां 36 वर्षीय अमरजीत ने तेजाब पी लिया क्योंकि उसकी पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं थी। अमरजीत पांच दिन से लापता था। घर लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
करवाचौथ पर पति ने तेजाब पी लिया
- फोटो : अमर उजाला/एआई
विस्तार
पत्नी से तलाक लेना चाह रहे 36 वर्षीय व्यक्ति ने करवाचौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। परिजनों के मुताबिक, वह पत्नी से तलाक लेना चाहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तेजाब पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
12 साल पहले हुई थी शादी, चचेरे भाई ने बताया क्या था विवाद
नेहरू कॉलोनी निवासी अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है। उसके चचेरे भाई सुरेश के मुताबिक, अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। सुमन कई दिनों से अपने मायके अमृतसर में रह रही थी।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने कहा- भाभी तलाक नहीं चाहती
सुरेश ने बताया कि अमरजीत तलाक लेना चाहता था, लेकिन सुमन इसके लिए तैयार नहीं थी। परिजनों ने सुमन को वापस घर आने के लिए भी कहा था, लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, अमरजीत पांच दिन से घर से लापता था।
विज्ञापन
घर पहुंच अमरजीत ने तेलाब पिया
बृहस्पतिवार सुबह वह घर लौटा और इसके बाद उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।