{"_id":"69f6cc3a7e5ece0d000aecc1","slug":"husband-jumps-into-canal-after-quarrel-with-wife-in-faridabad-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: गाड़ी रोकी और पत्नी को धक्का दे नहर में लगा दी छलांग, घरेलू विवाद में पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: गाड़ी रोकी और पत्नी को धक्का दे नहर में लगा दी छलांग, घरेलू विवाद में पति ने उठाया खौफनाक कदम
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 03 May 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार
बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी सचिन (36) पेशे से डेंटल सर्जन है। वह मोहना रोड स्थित यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है और वहीं उसका एक डेंटल क्लिनिक भी है। सचिन ने पत्नी से झगड़े के बाद नहर में छलांग लगा दी।
तलाश करने में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बल्लभगढ़ के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में सेक्टर-17 के पुल से एक डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। डॉक्टर ने नहर में कूदने से पहले उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। पत्नी ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसे धक्का देकर नहर में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी सचिन (36) पेशे से डेंटल सर्जन है। वह मोहना रोड स्थित यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है और वहीं उसका एक डेंटल क्लिनिक भी है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम सचिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सेक्टर-87 स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। बहन के घर पर ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर लौटते समय रास्ते में यह विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान सचिन ने सेक्टर-17 के पुल के पास अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी रोक दी और नहर की तरफ जाने लगा। उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पत्नी को धक्का दिया और आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ी पुल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे के बाद टीम ने बोट की मदद से कई घंटों तक नहर में सचिन की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई। खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेन्द्र ने बताया कि रविवार को दोबारा एसडीआरएफ की टीम के साथ नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
