सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband Jumps into Canal After Wife Tries to Stop Him from Drinking

दर्दनाक अंत: विशाल को चुभ गई बीवी की बात, नहर में कूदकर दे दी जान; आठ माह पहले शुरू हुई थी बर्बादी की कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

संयोगिता ने पुलिस को बताया कि आगामी 27 मई को भी उसका पति विशाल के साथ शराब पीने को लेकर घर में तीखी बहस हुई थी। जब उसने विशाल को शराब पीने और पैसे बर्बाद करने से सख्ती से रोका, तो वह गुस्से में झगड़ा करके घर से बाहर निकल गया।

Husband Jumps into Canal After Wife Tries to Stop Him from Drinking
पत्नी से बहस के बाद पति ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में घरेलू कलह और अवसाद के चलते एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। संजय कॉलोनी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को जब उसकी पत्नी ने शराब पीने से टोका, तो वह गुस्से में घर से निकल गया और गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची मुजेसर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आठ महीने से बेरोजगार था विशाल
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी संयोगिता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसका पति विशाल पिछले करीब आठ महीने से घर पर बेरोजगार बैठा हुआ था। नौकरी न होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था और उसे शराब पीने की लत लग गई थी। घर का खर्च चलाने और दोनों बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) की परवरिश के लिए संयोगिता खुद एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही थी। पति की शराब की लत के कारण घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर नाराज होकर निकला था घर से, परिजनों ने काफी ढूंढा
संयोगिता ने पुलिस को बताया कि आगामी 27 मई को भी उसका पति विशाल के साथ शराब पीने को लेकर घर में तीखी बहस हुई थी। जब उसने विशाल को शराब पीने और पैसे बर्बाद करने से सख्ती से रोका, तो वह गुस्से में झगड़ा करके घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोगों ने उसे रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश किया, लेकिन विशाल का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

सरूरपुर-मादलपुर के बीच नहर में उतराती मिला शव, कागजातों से हुई शिनाख्त
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम नहर में गांव सरूरपुर और मादलपुर के बीच एक व्यक्ति का शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से कुछ जरूरी दस्तावेज (आईडी प्रूफ) बरामद हुए, जिससे उसकी पहचान विशाल के रूप में की जा सकी। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed