सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   husband Murder six-month-pregnant wife in faridabad

पति ने की पत्नी की हत्या: पहले गला दबाया फिर पानी में सिर डुबाया, गर्भवती थी नेहा; अमित ने एक नहीं दो कत्ल किए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 05:41 PM IST
सार

छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या के मामले में आरोपी पति अमित गुप्ता पर पहले चुन्नी से गला दबाने और बाद में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद भाग गया। 

विज्ञापन
husband Murder six-month-pregnant wife in faridabad
मृतक नेहा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में छह माह की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई हैं। आरोप है कि पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली थी नेहा
मृतका की पहचान 26 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। आरोपी पति अमित गुप्ता उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी बताया गया है। दोनों की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी और वे पंचशील कॉलोनी स्थित अपने मकान में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद की हत्या
परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमित ने नेहा के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेहा को घर में मृत अवस्था में पाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस
सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले चुन्नी से गला दबाया, फिर बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या
छह माह की गर्भवती नेहा की हत्या के मामले में आरोपी पति अमित गुप्ता पर पहले चुन्नी से गला दबाने और बाद में पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी अपने चाचा को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

परिवार में नए मेहमान का था इंतजार
परिजनों के अनुसार नेहा छह माह की गर्भवती थी और परिवार में पहले बच्चे के आने को लेकर सभी उत्साहित थे। नेहा और अमित की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने भविष्य की योजनाएं बना रहे थे। परिजनों का कहना है कि आने वाले बच्चे को लेकर नेहा काफी खुश रहती थी और अक्सर परिवार से इस बारे में बातचीत करती थी।

एक माह पहले ही नए घर में किया था गृह प्रवेश
बताया गया है कि दंपती ने करीब एक माह पहले ही पंचशील कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में गृह प्रवेश किया था। परिवार को उम्मीद थी कि नए घर में उनका जीवन बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। गृह प्रवेश के बाद रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना भी लगा हुआ था। इसी बीच हुई घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

हत्या के बाद चाचा को किया फोन
जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद अमित ने बदरपुर बॉर्डर के पास अलीपुर गांव में रहने वाले अपने चाचा को फोन किया। आरोप है कि उसने फोन पर कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और अब आगे क्या करना है, वह देख लें। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

काम को लेकर होता था विवाद
परिजनों का आरोप है कि अमित अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नेहा से विवाद करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि नेहा पति को नियमित रूप से काम पर जाने के लिए कह रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और बाद में घटना हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी
पल्ला थाना पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने उसके परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed