सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI admissions may begin in the first week of June.

Faridabad News: जून के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं आईटीआई में दाखिले

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
ITI admissions may begin in the first week of June.
विज्ञापन
जिले की नौ आईटीआई में 2180 सीटों पर होगा दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सत्र 2026-2027 व सत्र 2026-2028 में दाखिले की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार जिले में कुल नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकरोना(88), मोहना(104), तिगांव(196), पाली(260), फतेहपुर बिल्लौच(240), ऊंचा गांव(208), सेक्टर 19 स्थित राजकीय महिला आईटीआई(220), ओल्ड फरीदाबाद(320), एनआईटी पांच(544) शामिल हैं। इन सभी आईटीआई में कुल 2180 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेजों की की सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार को 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट , चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र , वर्ष 2026 का आय प्रमाण-पत्र व बैंक खाता शामिल हैं। महिला आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रशासन की ओर से विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा, टूल किट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीं। इसके साथ ही हरियाणा की रहने वाली ऐसी छात्राओं को जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, उनको 200 रुपये बालिका प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


ऑनलाइन होगी दाखिले की प्रक्रिया

विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दाखिले के लिए आधिकारिक वेबसाइट itiharyana.gov.in पर जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय किया जा सकता है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

जून के पहले सप्ताह में आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।-- भगतसिंह, प्राचार्य, आईटीआई एनआईटी पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed