सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Theft by breaking the roof of a medical store

Faridabad News: मेडिकल स्टोर में छत तोड़कर हुई चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the roof of a medical store
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर में चोरों ने रात के समय दुकान की छत तोड़कर करीब तीन हजार रुपये की नकदी और दो चांदी के सिक्के लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी गली नंबर-3 ओल्ड फरीदाबाद निवासी इन्दरजीत ने बताया कि उनका खेड़ी रोड नहर के पास मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि 19 मई की रात करीब 10:20 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह जब उन्होंने गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 10-10 ग्राम के दो चांदी के सिक्के और करीब तीन हजार रुपये गायब मिले। शक होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दो युवक दुकान के साथ बनी दीवार के सहारे छत पर चढ़ते दिखाई दिए। आरोपियों ने पहले जीने की छत उखाड़ी और फिर दुकान के अंदर घुसकर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed