{"_id":"69f7a03fc11797d93006737e","slug":"jewellery-stolen-from-wedding-ceremony-fir-lodged-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69044-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी समारोह से आभूषण चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी समारोह से आभूषण चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान आभूषण का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 मई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-63 निवासी सुदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की रात को गांव जवां स्थित अपनी मौसी के घर फेरों के बाद सुदेश ने अपना सोने का हार और बालियां उतारकर बैग में रख दी और बैग अपनी मां कमल देवी को सौंप दिया।
शिकायत के अनुसार कमल देवी की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने दवाई लेकर बैग अपने सिरहाने रख लिया। बाद में जब सुदेश विदाई समारोह के बाद वापस आई और बैग मांगा तो वह नहीं मिला। काफी तलाश के बाद बैग सोफे के नीचे पड़ा मिला। बैग की जांच करने पर उसमें आभूषण नहीं थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos