सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kicks and punches were exchanged between neighbouring shopkeepers.

Faridabad News: पड़ोसी दुकानदारों के बीच विवाद में चले लात-घूंसे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kicks and punches were exchanged between neighbouring shopkeepers.
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, डबुआ कॉलोनी की घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में विवाद में दुकानदार और उसके परिजनों पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटे को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। डबुआ थाना पुलिस ने 18 अप्रैल को मुख्य आरोपी सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डबुआ कॉलोनी निवासी मुकुल तायल ने पुलिस को बताया कि उनके घर में ही किराना की दुकान है, जिस पर वह और उनके पिता तेजप्रकाश तायल बैठते हैं। 17 अप्रैल 2026 की रात करीब आठ बजे उनके पिता दुकान पर थे, तभी उनके चिल्लाने की आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो पड़ोस में दुकान चलाने वाला प्रसून महेश्वरी अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उनके पिता को पीट रहा था। बीच-बचाव करने आई मुकुल की माता रजनी और छोटे भाई कृष्णा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों में शामिल एक लड़के ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, तेजप्रकाश की आंख के पास और कृष्णा के नाक व कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed