सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Menace of stray animals in Sector-21

Faridabad News: सेक्टर-21 में लावारिस पशुओं का आतंक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Menace of stray animals in Sector-21
विज्ञापन
लोगों को होती है परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं होता समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-21 में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में पशु दिनभर झुंड बनाकर खड़े रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बैठे या अचानक आ जाने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यातायात प्रभावित होता है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। रात्रि के समय समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में पशु आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि लावारिस पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और नियमित अभियान चलाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


निवासियों से बातचीत


कई बार लावारिस पशुओं के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। - युगल किशोर

——-


कुछ दिन पहले एक बाइक चालक पशु से टकराकर घायल हो गया था। कई बुजुर्ग और बच्चे भी इन पशुओं के कारण भय के माहौल में सड़क पार करते हैं। -जीतराम वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed