सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mock drills to be conducted in 13 districts on May 14 to prepare for flood preparedness

Faridabad News: बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर 14 मई को 13 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mock drills to be conducted in 13 districts on May 14 to prepare for flood preparedness
विज्ञापन
मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन योजनाओं और राहत कार्यों को परखने के लिए राज्य स्तरीय अभ्यास
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार 14 मई को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल (कृत्रिम अभ्यास) आयोजित करने जा रही है। इस अभ्यास में फरीदाबाद सहित प्रदेश के उन 13 जिलों को शामिल किया गया है, जो भौगोलिक दृष्टि से बाढ़ के प्रति संवेदनशील माने जाते हैं।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बुधवार को चंडीगढ़ में इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तालमेल को बेहतर करना और राहत एवं बचाव कार्यों की मानक संचालन प्रक्रियाओं को परखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस अभियान को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में छह मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओरिएंटेशन और समन्वय बैठक होगी। इसके बाद 12 मई को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न संभावित स्थितियों और उनके जवाब में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा होगी। सबसे महत्वपूर्ण चरण 14 मई को होगा, जब फरीदाबाद और अन्य चिह्नित जिलों में जमीनी स्तर पर भौतिक मॉक ड्रिल की जाएगी।

फरीदाबाद जिले का चयन इसकी भौगोलिक स्थिति और नदियों एवं नहरों से निकटता को देखते हुए किया गया है। अभ्यास के दौरान जिला प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन टीमों की भूमिकाएं तय की जाएंगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस ड्रिल का एक उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना और संसाधनों, संचार प्रणालियों एवं लॉजिस्टिक्स में मौजूद कमियों की पहचान करना भी है ताकि मानसून शुरू होने से पहले आवश्यक सुधार किए जा सकें। इस अभ्यास के माध्यम से वास्तविक आपदा के समय त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed