{"_id":"69f250e25a87e2f496058934","slug":"delivery-boy-on-bike-dies-after-colliding-with-a-truck-parked-on-the-roadside-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68764-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साढ़े 3 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-64, 65 के पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ करीब साढ़े 3 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
बागपत रोड मेरठ निवासी देवकी ने बताया कि उनका 19 साल का बेटा बादल डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह 13 जनवरी को बाइक पर सवार होकर कालिंदी कुंज से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए बल्लभगढ़ की तरफ अपनी साइड पर चल रहा था। जैसे ही वह सेक्टर- 64, 65 के पुल के पास पहुंचा तो वहां पर एक ट्रक बिना पार्किंग एरिया में बिना इंडिकेटर जलाए खड़ा था। बादल की बाइक उस ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना सदर पुलिस ने करीब साढ़े 3 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos