{"_id":"69ea2db30a0c237b6a001393","slug":"no-toilets-in-the-markets-forcing-women-to-wander-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68303-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजारों में नहीं शौचालय, महिलाएं भटकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजारों में नहीं शौचालय, महिलाएं भटकने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -
कई बार मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रसिद्ध बाजारों में शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग उठाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से व्यवस्था नहीं की गई है। ओल्ड फरीदाबाद बाजार, एनआईटी पांच बाजार, सेक्टर- 3 समेत कई बाजारों में शौचालय नहीं बनाए गए हैं। जिन स्थानों में हैं, वे भी या तो गंदे या जर्जर हालत में हैं। इसके कारण महिलाएं शौच जाने में काफी असहज महसूस करती हैं।
बाजार में शौचालय जाना महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण
महिलाओं का कहना है कि बाजारों में सबसे ज्यादा महिलाएं ही शॉपिंग करने के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में कई बार सामान खरीदने के बजाय शौचालय ढूंढने में अधिक समय लग जाता है। ओल्ड फरीदाबाद बाजार में दुकानदार रवि ने बताया कि महिलाओं की स्थिति को देखते हुए हम अपनी दुकान में बने शौचालय में महिलाओं को भेज देते हैं, लेकिन बाजार में भी केवल कुछ ही लोगों की दुकान में शौचालय बने हैं। जिन लोगों की दुकानें किराए पर हैं, वे खुद इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही महिला दुकानदार पूरा दिन इसी तरह दुकान चलाने को मजबूर हैं।
महिलाओं से बातचीत
पूरे बाजार में शौचालय नहीं है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, महिलाओं को यह सुविधा मिलनी चाहिए। - वीना, ओल्ड फरीदाबाद
-- --
वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके कारण बाजार में ज्यादा देर नहीं रुक पाते और बिना पूरा सामान खरीदे ही वापस घर लौटना पड़ता है।-- भगवती, बसेलवा कॉलोनी
Trending Videos
कई बार मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रसिद्ध बाजारों में शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग उठाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से व्यवस्था नहीं की गई है। ओल्ड फरीदाबाद बाजार, एनआईटी पांच बाजार, सेक्टर- 3 समेत कई बाजारों में शौचालय नहीं बनाए गए हैं। जिन स्थानों में हैं, वे भी या तो गंदे या जर्जर हालत में हैं। इसके कारण महिलाएं शौच जाने में काफी असहज महसूस करती हैं।
बाजार में शौचालय जाना महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण
महिलाओं का कहना है कि बाजारों में सबसे ज्यादा महिलाएं ही शॉपिंग करने के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में कई बार सामान खरीदने के बजाय शौचालय ढूंढने में अधिक समय लग जाता है। ओल्ड फरीदाबाद बाजार में दुकानदार रवि ने बताया कि महिलाओं की स्थिति को देखते हुए हम अपनी दुकान में बने शौचालय में महिलाओं को भेज देते हैं, लेकिन बाजार में भी केवल कुछ ही लोगों की दुकान में शौचालय बने हैं। जिन लोगों की दुकानें किराए पर हैं, वे खुद इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही महिला दुकानदार पूरा दिन इसी तरह दुकान चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से बातचीत
पूरे बाजार में शौचालय नहीं है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, महिलाओं को यह सुविधा मिलनी चाहिए। - वीना, ओल्ड फरीदाबाद
वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके कारण बाजार में ज्यादा देर नहीं रुक पाते और बिना पूरा सामान खरीदे ही वापस घर लौटना पड़ता है।

कमेंट
कमेंट X