सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not even 100 meters of road could be built in 10 days, people are upset

Faridabad News: फलायर 10 दिन में 100 मीटर भी नहीं बन पाई सड़क, लोग परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Not even 100 meters of road could be built in 10 days, people are upset
विज्ञापन
शिकरावा मोड़ से अनाज मंडी गेट तक चल रहा निर्माण कार्य
Trending Videos


-रोजाना जाम और उड़ती धूल बढ़ा रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर में सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शिकरावा मोड़ से अनाज मंडी गेट तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से बेहद धीमी गति से चल रहा है। हालात यह हैं कि बीते करीब दस दिनों में भी 100 मीटर सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया है। सड़क पर सीमेंट के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोगों को रोजाना जाम और धूल-मिट्टी की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रशासन की सुस्ती का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का दावा था की निर्माण कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार करीब सात करोड़ रुपये की लागत से पिछले वर्ष नगीना-होडल मार्ग की मरम्मत का कार्य किया गया था। उस दौरान शहर की सीमा में आने वाले हिस्से को मरम्मत से बाहर छोड़ दिया गया था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा दिसंबर माह में शहर के अंदर आने वाले हिस्से में सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया। इस योजना के तहत शिकरावा मोड़ से अनाज मंडी गेट तक और जुरहेड़ा मोड़ से सरकारी अस्पताल तक सड़क का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग :

शहरवासी लियाकत, रिसालल, साबिर, शमशेर, सुनील, याकूब के मुताबिक दोनों हिस्सों में करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, लेकिन पिछले करीब तीन महीनों से यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क बनाने वाली कंपनी सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही काम करती है, जिससे निर्माण कार्य लगातार लटकता जा रहा है।
-------------
व्यस्त मार्ग होने से बढ़ी दिक्कतें :
पुन्हाना-होडल मार्ग शहर का एक व्यस्त मार्ग है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण सड़क पर जगह-जगह मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। ठेकेदार की मनमानी के कारण दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि निर्माण कार्य नियमित रूप से किया जाए तो सड़क कुछ ही दिनों में पूरी हो सकती है, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम लटक रहा है।

-----------------

मजदूरों की कमी के कारण सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। दिन में जाम की समस्या को देखते हुए रात में निर्माण कार्य किया जाता है। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए है, उम्मीद है कि ईद के बाद सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

-अरशद, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed