{"_id":"6a208112037ff7e0b0050f85","slug":"now-parent-teacher-meetings-will-also-start-in-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71500-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब कॉलेजों में भी शुरू होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब कॉलेजों में भी शुरू होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति और समस्याओं पर अभिभावकों से होगा सीधा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में अब स्कूलों की तर्ज पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही कॉलेजों में नियमित रूप से पीटीएम आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार पर चर्चा होगी। विभाग का मानना है कि कॉलेज स्तर पर भी अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रदर्शन में सुधार आएगा।
पीटीएम के दौरान शिक्षक सीधे अभिभावकों से संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कॉलेज अपने स्तर पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। जानकारी के अनुसार कई कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 50 से 65 प्रतिशत के आसपास रहती है। इसके अलावा कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कारण नियमित रूप से कॉलेज नही पहुंचते हैं।
नया सत्र शुरू होने के बाद फरीदाबाद के कॉलेजों में पहली पीटीएम आयोजित की जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी, पढ़ाई में सुधार होगा और अभिभावकों का कॉलेजों से जुड़ाव भी मजबूत होगा। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने बताया कि बताया कि आदेश के बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos