{"_id":"6a46bfbafff334ef08095550","slug":"number-of-patients-with-kidney-stones-rising-due-to-poor-diet-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73853-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खराब खानपान से बढ़ रहे पथरी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खराब खानपान से बढ़ रहे पथरी के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नागरिक अस्पताल में रोज हो रहे 12 ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण पथरी (किडनी स्टोन) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में रोजाना पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित करीब 60 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या किडनी और मूत्र मार्ग की पथरी से प्रभावित मरीजों की है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 12 मरीजों के पथरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना, अधिक नमक और मसालेदार भोजन का सेवन, फास्ट फूड की बढ़ती आदत और गर्मी और उमस के मौसम में शरीर में पानी की कमी पथरी बनने के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है। चिकित्सकों ने लोगों को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, संतुलित आहार और ताजा फल-सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी है। साथ ही पेट, कमर या पेशाब के दौरान तेज दर्द, जलन या खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है। उनका कहना है कि शुरुआती अवस्था में जांच और उपचार कराने से ऑपरेशन की आवश्यकता कई मामलों में टाली जा सकती है।