{"_id":"6a36d740bd97c19fbe005be1","slug":"participation-of-political-parties-is-crucial-in-sirs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72890-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसआईआर में राजनीतिक दलों की भागीदारी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसआईआर में राजनीतिक दलों की भागीदारी अहम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान में इस बार राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी केवल बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि उन्हें अपने पूरे जनसंपर्क तंत्र को सक्रिय कर आम लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचानी होगी। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी बेहद अहम होगी।
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीसी-सह-निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने सभी राजनीतिक दलों से अधिकाधिक बीएलए नियुक्त करने के साथ-साथ अपने संगठनात्मक नेटवर्क, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, स्थानीय बैठकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।