{"_id":"6a20813f53e6ec78ac0fd840","slug":"people-are-troubled-by-power-cuts-for-hours-in-many-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71531-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई इलाकों में घंटों कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई इलाकों में घंटों कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- भीषण गर्मी में फरीदाबाद में बिजली संकट गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पल्ला, पाली, जवाहर कॉलोनी, भारत कॉलोनी, गाजीपुर, सेक्टर-23, सेक्टर-3 और सेक्टर-10 समेत कई इलाकों में रात के समय घंटों तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिनभर की गर्मी के बाद रात में भी बिजली कटौती होने से स्थिति और खराब हो जाती है। कई इलाकों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए रातभर घरों और छतों पर टहलने को मजबूर हैं। पर्वतीय कॉलोनी निवासी राकेश, कमला और आकाश का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर जल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
पल्ला निवासी कोमल और गाजीपुर निवासी रामबती का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित है, जबकि बिजली निगम की ओर से स्थिति में सुधार के ठोस कदम नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी के इस मौसम में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल, प्रभावित क्षेत्रों में लोग बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें गर्मी और पानी की समस्या से राहत मिल सके।

Trending Videos