{"_id":"6a36d71c1508dda7040ad8f7","slug":"people-grappling-with-a-drinking-water-crisis-in-several-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72877-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई क्षेत्रों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई क्षेत्रों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह-सात दिन बाद हो रही पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी, गाजीपुर व पर्वतीय कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों पानी की गंभीर किल्लत से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि छह से सात दिनों के अंतराल पर ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति न होने के कारण उन्हें निजी टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। टैंकर संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच पानी पर होने वाला अतिरिक्त खर्च उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
घरेलू कार्य हो रहे प्रभावित
पर्वतीय कॉलोनी निवासी रमा और ललिता ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुबह दफ्तर जाने से पहले परिवार के लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी समय लगाना पड़ता है। कई बार पानी के अभाव में आवश्यक काम भी अधूरे रह जाते हैं।वहीं, गाजीपुर निवासी ओमवती और प्रमोद भाटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्याप्त पानी न मिलने से पीने, नहाने और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार सप्लाई में गंदा और बदबूदार पानी आता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दूषित पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने और नियमित व स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।