सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sabotage in an illegal colony

Faridabad News: अवैध कॉलोनी में की गई तोड़फोड़

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sabotage in an illegal colony
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। जिले के गांव साहूपुरा में अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने बुधवार को कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से 2 एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। जिसमें एक मकान और 5 बाउंड्री वॉल सहित 27 डीपीसी (निर्माण की शुरुआती संरचनाएं) तोड़ी गई। कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।
डीटीपी विभाग के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि उक्त भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉलोनाइजर की ओर से न तो आवश्यक लाइसेंस लिया गया था और न ही नियमानुसार नक्शा पास कराया गया था। उनके पास किसी ने शिकायत की। उसके बाद उनकी ओर से जांच की गई तो अवैध पाया गया। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed