{"_id":"6a16ff6eeb954c66ee03abef","slug":"seven-schools-in-the-district-will-be-developed-as-cm-shri-schools-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71007-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के सात विद्यालय सीएमश्री स्कूल के रूप में होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के सात विद्यालय सीएमश्री स्कूल के रूप में होंगे विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित होंगे, पढ़ाई के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी होगा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और छात्रों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। योजना के तहत जिले के सात राजकीय विद्यालयों को सीएम श्री स्कूल में बदला जाएगा। इन स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें।
अंग्रेजी माध्यम में मिलेगी शिक्षा
इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अंग्रेजी भाषा में पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। इससे उनकी भाषा दक्षता में सुधार होगा और आगे की पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्हें लाभ मिलेगा। यह कदम सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि जिले में पहले से ही छह मॉडल संस्कृति स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जा रही है। अब सीएम श्री स्कूल योजना के लागू होने से जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत और प्रभावी होने की उम्मीद है।
-- -- -- --
विभाग की यह पहल सराहनीय है। अब मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ सकेंगे।
-अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
ये स्कूल विकसित होंगे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोरा
शहीद वीरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बिल्लौच
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनंगपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौज
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर