{"_id":"6a29118fcede1cce1d0a0c8f","slug":"video-faridabad-athletes-displayed-their-prowess-at-district-level-traditional-yogasan-competition-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालिकाओं के अंडर-18 आयुवर्ग में अर्पिता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि समृद्धि दूसरे, भूमिका तीसरे, मेहर अनेजा चौथे और अंकिता पांचवें स्थान पर रही। अंडर-18 बालक वर्ग में भविष्य ने बाजी मारी जबकि ऋषभ कुमार दूसरे, अक्षत गुप्ता तीसरे, बादल कुमार चौहान चौथे और अर्नव पांचवें स्थान पर रहे।
इसके अलावा प्रतियोगिता में 18 से 55 आयुवर्ग के मुकाबले भी खेले गए। इनमें महिला वर्ग में अंजली ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कोमल दूसरे, जयंती तीसरे, संगीता शर्मा चौथे और निर्मला कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं।। वहीं पुरुष वर्ग में बलवीर ने बाजी मारी जबकि कुणाल दूसरे, ऋषिकांत तीसरे, आनंद चौधरी चौथे और नारायण सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर अधाना रहे। इसके अलावा आयुष विभाग से जिला योग विशेषज्ञ विकास यादव, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह और श्याम कुमार जबकि जिला पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।