{"_id":"6a2863d5cd2fbec66b028ab5","slug":"cmo-inspected-the-district-civil-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71993-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएमओ ने किया जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएमओ ने किया जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों और विभागाध्यक्षों के साथ ओपीडी संचालन, मरीजों की सुविधा और उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग को लेकर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष, ईएनटी विभाग, शुरुआती हस्तक्षेप केंद्र सहित कई विभागों का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी में मौजूद भीड़, बैठने की व्यवस्था, मरीजों के आवागमन और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। कुछ विभागों में उपलब्ध खाली स्थान का बेहतर उपयोग कर मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. आहूजा ने कई ओपीडी कक्षों में अनावश्यक रूप से रखी वस्तुओं को हटाने के निर्देश दिए ताकि उपलब्ध स्थान का उपयोग अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और मरीजों को सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए।