{"_id":"6a28e387ff31bb275d06c4ff","slug":"video-balcony-suddenly-collapses-in-faridabad-50-year-old-woman-dies-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: अचानक भरभराकर नीचे गिरा छज्जा, 50 साल की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: अचानक भरभराकर नीचे गिरा छज्जा, 50 साल की महिला की मौत
सुभाष कॉलोनी के हरी विहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर का छज्जा गिरने से 50 वर्षीय महिला जयवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब महिला छत पर बने शौचालय में गई थी।
पुलिस के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर था। महिला जैसे ही शौचालय में गई, कमजोर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से जयवती मलबे के ढेर में दब गईं। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तेजी से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया।
हालांकि, मलबे में दबने के कारण जयवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।