सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students get emotional at the farewell ceremony

Faridabad News: विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Students get emotional at the farewell ceremony
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। शहर के निजी महाविद्यालय में रविवार को बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण यादों का कारवां नामक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं से परिपूर्ण रहा, जिसमें जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में छात्र भावुक नजर आए।

डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में विशेष रूप से नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह एवं एकल नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। इसके अतिरिक्त संगीत, हास्य प्रस्तुतियां एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए भावनात्मक संदेश एवं स्मृतियां साझा कीं, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। यह विदाई समारोह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राज कुमारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed