सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swimming trials on May 18

Faridabad News: 18 मई को तैराकी के लिए ट्रायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Swimming trials on May 18
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। जिला तैराकी टीम के चयन के लिए 18 मई को चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल आयशर स्कूल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होंगे। तैराकी टीम की घोषणा भी उसी दिन कर दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के दौरान फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। तैराकी संघ फरीदाबाद के महासचिव एके पंडित ने बताया कि भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का हरियाणा राज्य तैराकी संघ के पोर्टल पर 16 मई तक पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 से 2012 के बीच जन्मे पुरुष एवं महिला तैराक इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। संघ के प्रधान मनमोहन गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 21 और 22 मई को बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed