{"_id":"6a38332560ee1253b904bb95","slug":"the-jain-community-practiced-yoga-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72972-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जैन समाज ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जैन समाज ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
जैन समाज की ओर से सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम फोटो आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन समाज की ओर से सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसके बाद विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अशोका एन्क्लेव पार्ट-2, सेक्टर-37 निवासी परेश मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सेक्टर-37 स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष संदेश जैन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों अतिथियों ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए लोगों से नियमित योग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।