सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The tableau of Maa Kali will be taken out on March 27

Faridabad News: 27 मार्च को निकलेगी मां काली की झांकी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The tableau of Maa Kali will be taken out on March 27
विज्ञापन
होडल।
Trending Videos

जय मां काली मेला समिति की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मेले और धार्मिक झांकियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नरेश मित्तल ने की, जबकि संचालन मेला प्रबंधक बृजलाल उर्फ हनुमान ने किया। इस दौरान समिति के युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।



बैठक में तय किया गया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर की साफ-सफाई, लाइटिंग और सजावट को भव्य रूप दिया जाएगा। साथ ही मां काली और लांगुरिया के स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों को अभ्यास भी कराया गया। मेला प्रबंधक बृजलाल उर्फ हनुमान ने बताया कि 27 मार्च को शहर के भरत मिलाप चौक से मां काली व अन्य धार्मिक झांकियों का शुभारंभ होगा। झांकी रामलीला मैदान, गढ़ी चौक, जगजीवन राम चौक और बठैनिया मोहल्ला से होकर पुनः भरत मिलाप चौक पर समाप्त होगी। हवन-पूजन के साथ मेले की शुरुआत होगी और समापन पर भव्य राम दरबार और झूलना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed