{"_id":"6a3831e65d7f52bb27088307","slug":"there-is-no-system-for-cleaning-the-toilets-at-the-old-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72912-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर शौचालयों की नहीं होती सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन पर शौचालयों की नहीं होती सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
शौचालयों में सफाई व्यवस्था चरमराई, यात्रियों को हो रही दिक्कत- ओल्ड रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्गंध के चलते यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन ओल्ड रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। स्टेशन के शौचालयों में लंबे समय से समुचित सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री दिल्ली, पलवल, मथुरा और अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में शौचालयों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। यात्रियों का कहना है कि कई बार शौचालयों में पानी की कमी, गंदगी और बदबू के कारण उनका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर नियमित सफाई के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही दिखाई देते हैं। इस समस्या के कारण महिला यात्रियों को कई बार मजबूरी में गंदे शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है।
मैं रोजाना इस स्टेशन से यात्रा करता हूं। शौचालयों की स्थिति काफी खराब है। कई बार बदबू के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो जाता है।- जितेंद्र
महिला यात्रियों के लिए स्वच्छ शौचालय सबसे जरूरी सुविधा होती है, लेकिन यहां सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। इससे काफी असुविधा होती है।- अर्चना
यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सरिता
यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन उचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - ललित कुमार