{"_id":"69bd9ba91e41be0f5b03d5a8","slug":"two-arrested-for-robbing-truck-driver-of-mobile-and-cash-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122643-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक चालक से मोबाइल तथा नकदी लूट मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक चालक से मोबाइल तथा नकदी लूट मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
-नेशनल हाईवे पर स्थित गांव सराय के निकट दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव सराय के निकट ट्रक चालक से मोबाइल व नगदी की ब्लाइंड लूट का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। मुंडकटी थाना पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी गांव तुमसरा व सुमित निवासी गांव सुल्तापुर जिला पलवल के रूप में हुई है।
मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला दौसा निवासी गांव कलोखां निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक पर बतौर चालक तैनात है। इस ट्रक लक्ष्मी मृणाल कंपनी में लगी हुई है। 17 मार्च की दोपहर वह अपने ट्रक में सिल्का का पाउडर भरकर ऋषिकेश ले जा रहा था। जब वह होडल के कपिल ढाबे पर खाना खाने के बाद साढ़े सात बजे के नेशनल हाईवे-19 पर गांव सराय फ्लाईओवर से पहले दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके ट्रक के आगे बाइक अड़ा दी। इसके बाद दोनों बदमाश उसके ट्रक में चढ़ गए।
उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने ट्रक में सीट के नीचे पर्स में रखे 78 सौ रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र इन्द्राज निवासी गांव तुमसरा तथा सुमित पुत्र विरेन्द्र निवासी गांव सुल्तापुर जिला पलवल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग चोरी की बाइक व लूटा गया मोबाइल तथा नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की।
-- -- -- -- -- -- -
राहुल पर दस केस
रिकाॅर्ड के मुताबिक आरोपी राहुल के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट चोरी आदि संगीन धाराओं के तहत 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos