सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested, including the account holder.

Faridabad News: निवेश के नाम पर 16.55 लाख की ठगी, खाताधारक समेत दो गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the account holder.
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 16.55 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में खाताधारक समेत दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित (41) निवासी सकरडीहा, जिला चंदौली और अमन (31) निवासी आदमपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों को 18 जून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 12 अप्रैल 2025 को उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां शेयर ट्रेडिंग और निवेश संबंधी सलाह दी जाती थी। आरोपितों ने उसका ट्रेडिंग खाता खुलवाया और निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसने विभिन्न किश्तों में कुल 16 लाख 55 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने अपने निवेश की राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप ही डिलीट कर दिया। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अमन के नाम से अमन इंटरप्राइजेज फर्म का बैंक खाता संचालित था। अमन ने यह खाता अमित को उपलब्ध कराया था और अमित ने आगे यह खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया। जांच में सामने आया कि उक्त खाते में ठगी की रकम में से करीब 7.5 लाख रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार अमन 12वीं पास है और फूलों की रेहड़ी लगाने का काम करता है, जबकि अमित बीए पास है और निजी नौकरी करता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed